फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार में इसरो ने देखे ‘अच्छे दिन’ और ‘नया सवेरा’

Sun, 12 Jun 2016 10:22 PM IST
पल्लव बागला/ पीटीआई
विज्ञापन
इस वर्ष के अंत तक अनूठे दक्षिण एशियाई उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी
विज्ञापन
पिछले दो सालों के दौरान भारतीय अंतरिक्ष के लिए नया सवेरा साबित हुए हैं। इस दौरान भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) ने जहां मंगल तक पहुंचा, वहीं सफलतापूर्वक मिनी स्पेस शटल का प्रक्षेपण भी किया। इसरो ने बेहतरीन स्वदेशी उपग्रह आधारित दिशासूचक प्रणाली का विकास कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


इस वर्ष के अंत तक इसरो अनूठे दक्षिण एशियाई उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। यह दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के लिए एक दोस्ताना संचार उपग्रह है, जिसकी परिकल्पना खुद मोदी ने की। भारत की पहली अंतरिक्ष वेधशाला एस्ट्रोसैट की सफलता भी भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राजग सरकार के दो वर्षों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिला है।

पिछले दो वर्षों में मोदी के विशेष निर्देश पर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 28 अप्रैल को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की मदद से सातवें और अंतिम उपग्रह के प्रक्षेपण के साथ ही भारतीय दिशासूचक प्रणाली नाविक का काम पूरा कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


एनडीए सरकार के पहले चरण में हुआ था स्वदेशी जीपीएस का सूत्रपात

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान के एक विचार को आगे बढ़ाया जब कारगिल विवाद के समय भारत को अच्छे स्तर के उपग्रह आधारित दिशासूचक प्रणाली के संकेत उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया गया था। एनडीए सरकार के पहले चरण में स्वदेशी जीपीएस की नींव पड़ी थी जिसे पीएम मोदी ने पूरा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें