फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: असफल छापेमारी को लेकर पुलिसकर्मी को भाजपा विधायक ने लगाई फटकार, ऑडियो वायरल

Mon, 30 Nov 2020 12:41 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जालना
विज्ञापन
भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जालना में एक गुटखा कारोबारी के यहां असफल छापेमारी को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हो गईं। इन क्लिप में भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर कथित तौर पर एक परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) आईपीएस अधिकारी और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी गहूर हसन और परतुर थाना के प्रभारी आरपी ठाकरे ने 25 नवंबर को परतुर में एक व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा था। यह छापेमारी इस सूचना के आधार पर की गई थी कि उसने गुटखे का स्टॉक जमा कर रखा है। गुटखा महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।


हालांकि, यह जानकारी झूठी निकली और कोई गुटखा नहीं मिला, जिसके बाद परतुर के विधायक लोणिकर ने हसन को फोन किया, उन्हें असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगाई और कहा कि वह राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और एक निर्दोष नागरिक को प्रताड़ित करने के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


लोणिकर ने अधिकारी को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा, जिसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। वायरल ऑडियो क्लिप में अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि पुलिस ने इस गलती के लिए उक्त व्यापारी से माफी मांगी है।

ऑडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर गहूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छापेमारी एक मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई थी। गहूर ने बताया कि सूचना गलत पाए जाने के बाद पुलिस ने व्यापारी से माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें