एसीबी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जज और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी में तीन फ्लैट के दस्तावेज, दो कार, घरेलू सामान, एक दोपहिया वाहन और करीब 38.16 लाख रुपये के बैंक जमा व फिक्स्ड डिपॉजिटों के दस्तावेज बरामद किए गए।
करीब 1.5 करोड़ रुपये के बिल वाली इस संपत्ति की बाजार भाव पर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत बैठती है। एसीबी के बयान के अनुसार, जज और उनके पारिवारिक सदस्यों के कई बार विदेशी दौरे करते हुए वहां पर भारी खच करने के भी सबूत मिले हैं।