फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता के कोडानाडु एस्टेट में एक और मौत, फांसी पर लटका अकाउंटेंट

Tue, 04 Jul 2017 07:13 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के कोडानाडु टी एस्टेट से संबंधित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। अब एस्टेट से ही जुड़े एक अकांउटेंट ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


28 वर्षीय दिनेश कुमार का शव रहस्यमयी हालात में कोथागिरि में पंखे पर लटका मिला है। पुलिस ने बताया कि कुमार के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामला पारिवारिक या एस्टेट से जुड़ा है इसकी छानबीन कर रही है।

बता दें कि एस्टेट में इससे दो महीने पहले वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। अज्ञात लोगों ने जयललिता के सिक्योरिटी गार्ड बागादुर की हत्या कर दी थी। वहीं एक और सिक्योरिटी गार्ड बुरी तरह से घायल मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें