फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: श्रवण यंत्र बुजुर्गों के गिरने में ला सकते हैं कमी, भारत में 60 वर्ष से अधिक 11.43% ने झेली परेशानी

Thu, 29 May 2025 07:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

द एविडेंस जर्नल में मार्च 2024 में प्रकाशित अध्ययन में सामने आया कि भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 11.43% बुजुर्गों ने गिरने की परेशानी झेली है। यह डाटा 2017-2019 के दौरान लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया (एलएएसआई) का हिस्सा रहे 28,710 प्रतिभागियों पर आधारित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अहम क्लिनिकल ट्रायल से पता चला है कि बुजुर्गों को हियरिंग एड्स (श्रवण यंत्र) देने से उनके गिरने की घटनाओं में तीन वर्षों में लगभग 30 फीसदी तक कमी देखी गई। यह अध्ययन द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


अब तक गिरने की घटनाओं को चलने-फिरने में कमी, सोचने-समझने की क्षमता में गिरावट और शारीरिक प्रतिक्रियाओं के कमजोर होने से जोड़ा गया था। लेकिन इस नए शोध ने श्रवण क्षमता की कमी को भी एक अहम कारण बताया है। यह शोध ब्रिटेन के एडिनबर्ग नेपियर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं सहित अन्य शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 70 से 84 वर्ष की उम्र के सुनने की कम क्षमता वाले 977 बुजुर्गों पर किया। अचीव नाम का इस परीक्षण में आधे प्रतिभागियों को हियरिंग एड्स देने के साथ ही उनके परिवार को परामर्श भी दिया गया। वहीं, बाकी 487 प्रतिभागियों को नियंत्रण समूह में रखा गया और केवल सामान्य सेहत से जुड़ी बातें बताई गई थी। 

ये भी पढ़ें: India-New Zealand Ties: आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर डिप्टी पीएम पीटर्स; विदेश मंत्री-नड्डा से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन


60 से अधिक उम्र के झेल रहे परेशानी
द एविडेंस जर्नल में मार्च 2024 में प्रकाशित अध्ययन में सामने आया कि भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 11.43% बुजुर्गों ने गिरने की परेशानी झेली है। यह डाटा 2017-2019 के दौरान लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया (एलएएसआई) का हिस्सा रहे 28,710 प्रतिभागियों पर आधारित था। अध्ययन में देखा गया कि बुजुर्ग लोगों के गिरने का खतरा उन लोगों में अधिक होता है जिन्हें लंबे वक्त से हड्डियों या जोड़ों की बीमारियां हैं, या जिन्हें देखने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Shield: PAK की सीमा से सटे गुजरात-राजस्थान-पंजाब व जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल टला, नई तारीख तय नहीं

हियरिंग मशीन और काउंसलिंग से हादसों में आती है कमी...
जांच के नतीजों से पता चला कि जिन बुज़ुर्गों को हियरिंग एड्स और काउंसलिंग मिली, उन्होंने तीन साल में औसतन 1.45 बार गिरने की घटना दर्ज की। जबकि नियंत्रण समूह के प्रतिभागियों में यह औसत 1.98 बार था। नियंत्रण समूह के मुकाबले हियरिंग एड्स और काउंसलिंग समूह में तीन वर्षों में गिरने की औसत संख्या में 27 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें