फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण पर अहम सवाल: कोरोना की दूसरी खुराक लेने की समय सीमा क्या है?

Tue, 11 May 2021 11:08 AM IST
Jeet Kumar परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रीय टास्क फोर्स की सदस्य डॉ. कंग ने दूर कीं कई गलतफहमियां, किसी बीमारी के बाद वैक्सीन लेने से कुछ समय के लिए परहेज जरूरी
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर कोई जल्द से जल्द वैक्सीन लेना चाहता है। ज्यादातर लोगों के मन में सवाल है कि दुसरी खुराक समय पर लेंगे, तो उनके शरीर में वह असरदार होगी, अन्यथा सब बेकार हो जाएगा। जबकि वैज्ञानिक रूप से यह सच नहीं है। सीएमसी वैल्लोर और देश की वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप कंग के मुताबिक, दो टीकों के बीच अंतराल को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाल ही में गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स की सदस्य डॉ.कंग ने बताया कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने की कोई समय सीमा नहीं है। अगर एक व्यक्ति पहली खुराक लेने के बाद 28 दिन, छह या फिर आठ सप्ताह तक दूसरी खुराक नहीं लेता है तो कोई चिंता की बात नहीं है।

अगर आप समय पर वैक्सीन लेते हैं तो ठीक नहीं भी लेते हैं तो भी कोई नुकसान नहीं है। टीका उतना ही असरदार होगी जितना कि 28 या 44 दिन बाद लेने में हो रही है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि गर्भववितयों को भी टीका लगना चाहिए लेकिन इसके लिए विशेषज्ञ समिति उचित निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन


दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित, दिमाग से निकाल दें संदेह
डॉ. गगनदीप कंग ने स्पष्ट किया कि लोगों को यह दिमाग से निकाल देना चाहिए कि यह वैक्सीन सही है और यह नहीं। कोवाक्सिन और कोविशील्ड दोनों ही एकदम सुरक्षित और असरदार है। अगर कोई व्यक्ति बीमार है फिर चाहे वह दोनों ही वैक्सीन कोरोना हो या वायरल। आप खुद को अस्वस्थ या कमजोर, महसूस कर रहे हैं तो वैक्सीन लगवाने नहीं जाना चाहिए जब तक कि खुद को स्वस्थ न महसूस करें क्योंकि आपका शरीर पहले से ही एक संक्रमण से लड़ रहा होता है उसपर और अधिक भार नहीं दिया जा सकता है। अगर स्वस्थ हैं प्रतिरक्षा मजबूत है तो वैक्सीन लीजिए।

कोरोना से रिकवरी के छह सप्ताह बाद लगवाएं वैक्सीन
अगर किसी को कोरोना संक्रमण होता है तो ऐसे व्यक्तियों को चार से छह सप्ताह का इंतजार करना चाहिए। अध्ययन में यह साबित हुआ है कि कोरोना संक्रमण के बाद कम से कम सात महीने वैक्सीन का इंतजार करना चाहिए। हालांकि, भारत में यह अंतराल चार से छह सप्ताह तय किया गया है। इसी के बाद बिना किसी डर के संक्रमित टीका लगवा सकते हैं।

दोनों खुराक जरूर लें 
यदि कोई टीके की पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित हो जाता है तो उसे स्वस्थ होने के बाद दूसरी डोज लेना चाहिए। ठीक इसी तरह अगर कोई दोनों खुराक ले लेता है और वह संक्रमित हो जाता है तो उसे भी घबराने की जरूरत नहीं है।

डॉ. कंग ने कहा कि पहली खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने लगती हैं और दूसरी डोज लेने के बाद यह एंटीबॉडी काफी मात्रा में बढ़ जाती हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं। अगर कोई पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित होता है तो उसके शरीर में काफी एंटीबॉडी बन जाती है जो सिर्फ सीमित समय के लिए हो सकती हैं। इसलिए ठीक होने के बाद दूसरी खुराक जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें