भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस साल गर्मी कहर रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया की देश के पांच बड़े राज्यों को आंधी-तूफान की मार झेलनी पड़ सकती है। इसमें बिहार और बंगाल शामिल हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इन राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी, जो जानलेवा भी हो सकती है। दिल्ली में भी आसार कुछ ऐसे ही हैं। दिल्ली में रविवार को पारा करीब 40 डिग्री के पास रहा था। देखा जाए तो अप्रैल में पारा इससे तीन डिग्री कम रहता है, लेकिन दिल्ली में लगातार भयंकर गर्मी पड़ रही है।
मीडिया की खबरों के मुताबिक ये पारा और भी बढ़ सकता है। राजस्थान में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है और वहां भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हिमालच प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम के सूखे के हालात बन गए हैं। यहां के क्षेत्र ऊना में पारे ने 41.2 डिग्री का स्तर पार करके रिकॉर्ड बना डाला। गर्म हवाएं यानि लू यहां भी लगातार चलने वाली है।
वहीं यूपी में भी अगले तीन दिन तक मौसम के सूखे रहने के आसार मौसम विभाग ने बताए हैं। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अप्रैल में गर्मी के कहर के पीछे मार्च में प्री मानसून के कमजोर होने को बताया था। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में होने वाले प्री मानसून में 8 फीसदी की गिरावट आई है। दरअसल, प्री मानसून से अप्रैल में गर्मी से कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन इस साल ऐसे होने के हालात नहीं दिख रहे हैं।