फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग ओवरडोज के कारण खराब हुई थी इंद्राणी की तबीयत : अस्पताल

Wed, 11 Apr 2018 08:27 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी ने तनाव को दूर खरने वाली दवा का निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन कर लिया था। मुंबई के जेजे अस्पताल ने फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


46 वर्षीय मुखर्जी को शुक्रवार को दक्षिणी मुंबई स्थित बाइकुला जेल से अर्द्ध अचेत अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराए जाने के बाद उनकी तबीयत खराब होने का कारण पता करने के लिए कई जांच कराई गई। जेजे अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि उनके यूरिन सैंपल में बेंजोडायजपाइन की अधिक मात्रा पाई गई। उनको जिस दवा का सुझाव दिया गया था वह एमिट्रीप्टीलाइन थी। यह दवा तनाव दूर करने के लिए ली जाती है। 

हालांकि यह दवा बेंजोडायजपाइन श्रेणी की दवा से संबंधित नहीं है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है उन्हें बेंजोडायजपाइन की अधिक मात्रा कहां से मिली। इससे पहले अक्तूबर, 2015 में भी मुखर्जी को ड्रग की अधिक मात्रा के संदेह में एक बार अचेत अवस्था में जेजे अस्पताल में ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें