फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के मशहूर चित्रकार, लेखक सतीश गुजराल का 94 वर्ष की आयु में निधन

Fri, 27 Mar 2020 08:11 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सतीश गुजराल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पद्म विभूषण से सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक और वास्तुकार सतीश गुजराल का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के छोटे भाई थे। भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 1999 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।  

विज्ञापन


1925 में लाहौर में जन्मे गुजराल ने विभाजन का दुख और भयावहता देखी। इसके बाद वह सिमला चले गए, जहां उन्होंने खुद को पेंटिंग में तल्लीन कर लिया। सतीश को कला का राष्ट्रीय पुरस्कार तीन बार प्राप्त हो चुका है।

दो बार चित्रकला के लिए एवं एक बार मूर्तिकला के लिए। इनका विवाह किरण गुजराल के साथ हुआ। इनका बेटा एक प्रसिद्ध वास्तुकार है। इनकी बड़ी बेटी अल्पना ज्वैलरी डिजाइनर है एवं छोटी बेटी रसील इंटीरियर डिजाइनर है। 
विज्ञापन


सतीश गुजराल ने कई पुरस्कार जीते। जिनमें  मेक्सिको का 'लियो नार्डो द विंसी' और बेल्जियम के राजा का 'आर्डर आफ क्राउन' पुरस्कार शामिल हैं। सतीश गुजराल के चित्रों में आकृतियाँ प्रधान हैं। पशु और पक्षियों को उनकी कला में सहज स्थान मिला। इतिहास, लोककथा, पुराण, प्राचीन भारतीय संस्कृति और विविध धर्मों के प्रसंगों को उन्होंने अपने चित्रों में उकेरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें