फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी

Thu, 12 Oct 2017 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। इन सभी रैलियों में बीजेपी राहुल के निशाने पर है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। इसी रैली के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिससे राहुल मजाक का शिकार हो गए। दरअसल, छोटा उदेपुर जिले में रैली के दौरान राहुल गलती से लेडीज टॉयलेट में घुस गए। 
विज्ञापन


राहुल यहां 'संवाद' सभा के दौरान युवाओं से बातचीत कर रहे थे। सभा खत्म होने के बाद, राहुल टाउन हाल से बाहर निकले और पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए। हालांकि टॉयलेट के बाहर कोई साइन बोर्ड नहीं लगा था। 

पढ़ें: राज्यों के प्रस्ताव से बना राहुल की ताजपोशी का माहौल

टॉयलेट के बाहर गुजराती में महिलाएं लिखा हुआ था, लेकिन राहुल ने इस पर ध्यान नहीं दिया और सीधे टॉयलेट में घुस गए। राहुल के शौचालय में जाने के बाद एसपीजी कमांडर और मीडियाकर्मी उन्हें ढूंढने लगे और शौचालय के बाहर खड़े हो गए। 
विज्ञापन


वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल जैसे ही टॉयलेट के बाहर आए, वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे। यह सारा माजरा मीडियाकर्मियों के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें