मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ। यहां एक कार और टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि वे एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद कार से मुम्बई लौट रहे थे, जब रसायनी इलाके में उनका वाहन एक टैंकर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की जान चली गई और दो अन्य घायल हुए हैं।