फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Tamil Nadu : चेंगलपट्टू में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 10 गंभीर, लॉरी से भिड़ी बस

Fri, 08 Jul 2022 10:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, चेंगलपट्टू

सार

बताया गया है कि एक बस और मालवाहन के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
bus rammed into lorry in Chengalpattu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि एक बस और मालवाहन (लॉरी) के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन

 


पुलिस ने बताया कि चेन्नई से चिदंबरम जा रही बस चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राजमार्ग पर मदुरंतकम के पास एक कंटेनर ट्रक से जा भिड़ी। चेंगलपट्टू जिले के पुलिस अधिकारी ने  बताया कि हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'चेंगलपट्टू में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

विज्ञापन


वहीं, राज्यपाल आर एन रवि ने चेंगलपट्टू जिले में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें