फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरू में एसी रेलवे टर्मिनल : रेल मंत्री गोयल ने कहा- जल्द शुरू होगा देश का पहला वातानुकूलित स्टेशन

Sat, 13 Mar 2021 06:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू 
विज्ञापन
Piyush Goyal - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बंगलुरू में देश का पहला केंद्रीकृत वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल जल्द काम करना शुरू कर देगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विश्वेश्वरैया के नाम पर बनाया गया
गोयल ने ट्वीट किया, ‘भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर बना देश का पहला एसी रेलवे टर्मिनल बेंगलुरू में जल्द काम करना शुरू कर देगा।’ रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए कोच टर्मिनल को महानगर के बैयापनहल्ली में बनाने की योजना थी ताकि बंगलुरू तक ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा सके।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, बैयापनहल्ली 2015-16 में मंजूर तीसरा कोच टर्मिनल है जिसका नामकरण भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर किया गया है। करीब 314 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल को फरवरी के अंत तक खोला जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें विलंब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल के शुरू होने से बंगलुरू से मुंबई और चेन्नई जैसे दूसरे महानगरों के लिए लंबी दूरी की ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा और बेंगलुरू को भी कर्नाटक के सभी जिलों से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टर्मिनल से केएसआर बंगलुरू और यशवंतपुर स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें