दिसंबर में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
उन्होंने कहा कि मध्य और उत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में दिसंबर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दिसंबर के लिए मासिक बारिश के पूर्वानुमान के बारे में बोलते हुए महापात्र ने कहा कि यह पूरे देश में सामान्य से अधिक होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना
आईएमडी ने कहा, 'दिसंबर 2023 के दौरान पूरे देश में मासिक बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के आस-पास के क्षेत्रों और चरम दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।' विभाग ने कहा, 'पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, उत्तर प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।'