फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022: युवा मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत, पांचों राज्यों में इतने हैं फर्स्ट टाइम वोटर्स?

Sun, 09 Jan 2022 04:28 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। 5 राज्यों में कुल 18.34 करोड़ मतदाता प्रतिनिधियों का भविष्य तय करेंगे। इस संख्या में 8.55 करोड़ मतदाता महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पांच राज्यों में चुनाव 7 चरण में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश से होगी और 3 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश में 7वें चरण के साथ समाप्त होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 10 मार्च की तारीख निर्धारित की है। 

विज्ञापन


24.9 लाख नए मतदाता जुड़ेंगे
मतदाताओं के बीच चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही खासा उत्साह देखने को मिलता है। वहीं, अब इस उत्साह में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। क्योंकि, मतदाताओं में एक बड़ी संख्या ऐसी भी है, जो पहली बार अपना वोट डालने उतरेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि इस साल 5 राज्यों की मतदाता सूची में 24.9 लाख नए वोटर जुड़े हैं। इनमें 11.4 लाख की संख्या महिलाओं की हैं। वहीं, सभी 5 राज्यों में कुल 18.34 करोड़ मतदाता प्रतिनिधियों का भविष्य तय करेंगे। इस संख्या में 8.55 करोड़ मतदाता महिलाएं हैं। 

चुनाव आयुक्त ने महिलाओं को सराहा
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए कई चुनावों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर मतदान किया है। यह देश में समानता को बढ़ावा दे रहा है। आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक ऐसा मतदान केंद्र होगा जिसका संचालन महिला कर्मचारी ही करेंगी। यह फैसला महिला मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के प्रति उत्साहित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कब होंगे आपके राज्य में चुनाव 

7 चरण में सारे चुनाव 

उत्तर प्रदेश का पहला चरण

अधिसूचना 14 जनवरी 
नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी
नामांकन की जांच 24 जनवरी
नाम वापसी 27 जनवरी
मतदान 10 फरवरी 

उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण और पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहला चरण

अधिसूचना 21 जनवरी 
नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी
नामांकन की जांच 29 जनवरी
नाम वापसी 31 जनवरी
मतदान 14 फरवरी 

उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण

अधिसूचना 25 जनवरी 
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी

उत्तर प्रदेश का चौथा चरण

अधिसूचना 27 जनवरी 
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण और मणिपुर का पहला चरण

अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी

उत्तर प्रदेश का छठा चरण और मणिपुर का दूसरा चरण

अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च

उत्तर प्रदेश का सातवां चरण

अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च

10, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 03 मार्च और 7 मार्च को मतदान, 10 मार्च को नतीजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें