देश में कम से कम 10 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए करीब 100 नामों की सिफारिश की गई है। विभिन्न हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई ये सिफारिशें प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर अभी हैं।
देश में कम से कम 10 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए करीब 100 नामों की सिफारिश की गई है। विभिन्न हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई ये सिफारिशें प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर अभी हैं। हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया से अवगत एक शख्स ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
2022 में बढ़े हाईकोर्ट में जजों के पद
25 हाईकोर्ट में 2014 में जजों के स्वीकृत पद 906 थे जोकि 2022 में बढ़कर 1104 हो गए हैं। एक मई 2022 तक हाईकोर्ट में 391 पद खाली पड़े थे जबकि इन हाईकोर्ट में अभी 713 जज कार्यरत हैं। प्रक्रिया के अनुसार, हाईकोर्ट द्वारा सिफारिश किए गए नामों की एक प्रति कानून मंत्रालय के न्याय विभाग को भी भेजी जाती है।
न्याय विभाग इन सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास भेजने से पहले इन पर उम्मीदवार की खुफिया ब्यूरो रिपोर्ट और अन्य संबंधित जानकारी अटैच करता है। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाईकोर्ट में जजों के तौर पर वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के नामों को सरकार ने तत्काल मंजूरी दी है।
विज्ञापन
कुछ नामों की सिफारिश लंबित
हालांकि अभी कुछ नामों की सिफारिश लंबित है। इनमें दिल्ली और चेन्नई से कम से कम तीन वकीलों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए नामों में से कई की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फिर से की है। इन नामों पर मंजूरी अभी भी लंबित है।