फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर: चुनाव आयोग से क्यों की शिकायत? भाजपा और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 12 Nov 2026 01:27 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास के बाहर बुलडोजर कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई और इससे पहले हुई निगरानी की घटनाओं का संबंध पार्टी के चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े मामले से हो सकता है।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास के बाहर बुलडोजर कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के जरिए उन्हें डराने और पार्टी के चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े मामले को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह संबंधित अधिकारियों को विवाद से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश दे। उनका आरोप है कि उनके आवास और कार्यालय के आसपास हुई घटनाएं किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती हैं।

आवास पर हमले और निगरानी का लगाया आरोप
चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में बनर्जी ने आरोप लगाया कि 6 नवंबर की देर रात कुछ लोगों ने उनके आवास-सह-कार्यालय पर हमला किया था। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को भी इसी तरह निगरानी और रेकी की गतिविधियां हुईं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से उनके आवास और कार्यालय को निशाना बनाए जाने का संकेत मिलता है।
विज्ञापन


बनर्जी के मुताबिक, 12 नवंबर की सुबह सरकारी अधिकारी उनके परिसर पहुंचे और आवास के सामने पुलिस की ओर से लगाया गया सुरक्षा गेट तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पहले हुई घटनाओं और लगातार निगरानी के संदर्भ में इस कार्रवाई से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। साथ ही चुनाव आयोग में लंबित मामले से जुड़े दस्तावेजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

भाजपा पर लगाए क्या आरोप?
अभिषेक बनर्जी ने शिकायत में आशंका जताई कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कथित मदद या मिलीभगत से उनके आवास में घुसने या उस पर हमला करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मकसद चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े दस्तावेजों, हलफनामों और अन्य सामग्री पर जबरन कब्जा करना हो सकता है। हालांकि, ये आरोप बनर्जी ने अपनी शिकायत में लगाए हैं।

फुटपाथ पर बने ढांचे को बुलडोजर से हटाया
गुरुवार सुबह कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी बुलडोजर लेकर कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास के पास पहुंचे। अधिकारियों ने उनके घर के सामने बांस से बने एक अस्थायी ढांचे को हटा दिया। नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि यह ढांचा फुटपाथ पर बना था और इससे वहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई से पहले बनर्जी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी।

जन्मदिन पर हुई थी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प
बुलडोजर कार्रवाई से कुछ दिन पहले अभिषेक बनर्जी के 39वें जन्मदिन के मौके पर देर रात उनके आवास के बाहर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। कार्रवाई के बाद बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि कितने भी बुलडोजर उनकी आवाज को दबा नहीं सकते और न ही उनका संकल्प तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बंगला विरोधियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और आखिरी सांस तक पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें