फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों ने कहा- संविधान खत्म करने की बात बर्दाश्त नहीं करेंगे

Fri, 02 Oct 2026 05:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास कई पाबंदियां लगाई हैं। दिल्ली पुलिस की सख्ती पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने तंज कसा है। 
विज्ञापन
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान को खत्म करने की बात करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे: प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुंबई में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने कहा कि अभिजीत दिपके जैसे लोग संविधान को खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी आज डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर संविधान की रक्षा और सम्मान का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

मुंबई में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ प्रदर्शन, ‘जेन नेक्स्ट मुंबई’ के सदस्यों ने जताया विरोध

महाराष्ट्र के मुंबई में खुद को ‘जेन नेक्स्ट मुंबई’ का सदस्य बताने वाले लोगों के एक समूह ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समूह के सदस्यों ने पार्टी के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, प्रदर्शन किस वजह से किया गया और इसमें शामिल लोगों की प्रमुख मांगें क्या थीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है': अभिजीत दिपके ने दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्यों कही ये बात

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। डीसीपी सचिन शर्मा के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए एक वीडियो पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तीखी टिप्पणी की है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है।'
 


सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी, वाम छात्र संगठन, आम आदमी पार्टी और एसएफआई आदि संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की हुई है। दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट बंद की गई है। 

सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा, 'कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहता है, लेकिन जब आप गलतियां करते हैं तो हमें विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है। इस देश में कहीं भी विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है।'

दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्या अपील की
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया है कि नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, मार्च या ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं है। एहतियाती इंतजाम किए गए हैं और सभी से अपील है कि वे कानून का पालन करें और पुलिस के साथ सहयोग करें। दिल्ली पुलिस में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में भी बदलाव किया है। प्रदर्शन को देखते हुए लोगों को जंतर-मंतर और उसके आसपास के रास्तों से जाने से बचने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें