फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश नीति में आतंकवाद का इस्तेमाल औजार के रूप में नहीं हो : अब्दुल्लाह

Sat, 30 Sep 2017 04:01 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : DD NEWS
विज्ञापन
कई आतंकवादी गुटों को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हुए अफगानिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी देश को विदेश नीति में आतंकवाद का सहारा या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाए और इस विषय पर मौलिक निर्णय लेने का यह उचित वक्त है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान के कार्यकारिणी परिषद के प्रमुख अब्दुल्लाह ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है और इसके (पाकिस्तान) विभिन्न आतंकी नेटवर्क अफगानिस्तान को अस्थिर करने की गतिविधियों को लगातार जारी रखे हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों पर हमला बोलते हुए विश्वास जताया कि ‘अंधेरे और बुराई की ताकत हमेशा के लिए प्रबल नहीं हो सकती।’

ये भी पढ़ें- UN में अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कहा 'टेरर स्टेट'

नई दिल्ली में एक भारतीय थिंक टैंक इंडियन काउंसिल फोर वर्ल्ड अफेयर्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी देश का आतंकवाद को विदेश नीति का हिस्सा बनाना पूरे क्षेत्र के लिए नासूर बन जाता है। अफगानिस्तान में शांति और विकास संपूर्ण क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भारत के साथ सच्ची मित्रता की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विभिन्न आतंकी संगठन अफगानिस्तान को तबाह करने पर आमादा हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। अब्दुल्लाह ने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान ने कभी भी अच्छे और बुरे आतंकवाद की बात नहीं की है। वहीं शांति की बहाली पर जोर देते हुए अब्दुल्लाह ने यह भी कहा कि बातचीत के लिए अफगानिस्तान के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। 

ये भी पढ़ें-  अफगानिस्तान में सेना भेजने जैसे फैसले पर अमेरिका के झांसे में नहीं आएगा भारत

भारत मकान बनाने में करेगा मदद
भारत अफगानिस्तान लौटने वाले शरणार्थियों को किफायती कीमत के मकान बनाने में मदद करेगा। अब्दुल्लाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत की मित्रता ने अफगानिस्तान के लाखों लोगों की जिंदगी को संवारने का काम किया है।

इस अवसर पर विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि अब्दुल्लाह की यह यात्रा नई अफगान पॉलिसी और मित्रता के अहम दौर में हो रही है। अफगानिस्तान भारत के लिए हमेशा से अहम रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान लौटने वाले शरणार्थियों के लिए उनके देश में कम कीमत के मकान मुहैया कराने में भारत मदद करेगा। इसके  लिए व्यापक योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें