फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक अपनी सरजमीं से आतंकियों का सफाया करके ही रहेगा'

Wed, 23 Mar 2016 07:53 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : AP/PTI
विज्ञापन
आतंकवाद और चरमपंथ का सामना कर रहा पाकिस्तान अपनी सरजमीं से आतंकियों का सफाया करके ही रहेगा। पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने होली से ठीक पहले संदेश देते हुए कहा है कि इस तरह की बुराइयों का सफाया करने में कोई कोर-कसर नहीं छोडे़गा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान दिवस की 76वीं सालगिरह के मौके पर दिए अपने लिखित संदेश में पाक पीएम ने कहा कि उनका देश अपने सभी नागरिकों की आजादी, समानता और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करेगा। शरीफ ने कहा, ‘आज हमें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ये चुनौतियां कट्टरपंथ और आतंकवाद के रूप में हैं। मगर, हमें इन बुराइयों को हराना है।

हमारी धरती से इनका पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि हमारा समाज बहुलवादी समाज है। महिला हो या पुरुष सभी नागरिकों का समान रूप से अवसर सुनिश्चित कराया जाएगा ताकि देश की प्रगति और समृद्धि में सभी का योगदान हो सके।
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को कहा कि उनका देश आपसी सम्मान और हित के आधार पर भारत के साथ सामान्य रिश्तों की उम्मीद करता है। इस बीच उन्होंने शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की बात कही। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बासित ने पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए पांच सदस्यीय पाकिस्तानी जांच दल के प्रस्तावित दौरे को सकारात्मक कदम करार दिया।

 पाकिस्तान दिवस पर हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं को आमंत्रित करने के सवाल के जवाब में कहा, ‘वे (हुर्रियत नेता) सालों से इस समारोह में शामिल होते रहे हैं और पाकिस्तान इसे कोई मुद्दा नहीं मानता है।’ उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर समेत सभी मुद्दों का समाधान करना बेहद जरूरी है, ताकि हमारे संबंध शांति एवं समृद्धि की ओर बढ़ सकें। जलवायु परिवर्तन और गरीबी समेत कई समान चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक संबंधों की आवश्यकता है। दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि इसको लेकर अभी तक तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें