यमन से अपहरण किए गए पादरी का वीडियो आया सामने
- फोटो : Agency
यमन से अपहरण किए गए भारतीय पादरी टॉम उजहूनालि का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें टॉर्चर करते हुए दिखाया जा रहा है। ये वीडियो ताजी नोन नाम के सोशल मीडिया के ट्वीटर खाते से अपलोड किया गया है। वीडियो अपलोड करने वाले यूजर ने लिखा कि उसे वॉट्सएप के जरिए ये वीडियो मिला है।
आपको बताते चले कि चार मार्च को यमन के एक ओल्ड एज होम से पादरी टॉम उजहूनालि का अपहरण कर लिया गया था। पहले यह भी खबरें आई थी कि अपहरणकर्ताओं ने पादरी को सूली पर चढ़ा दिया है।
इस मामले पर केरल के सांसद एंटो एंटॉनी ने कहा कि पादरी को सुरक्षित भारत लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करूंगा।
जानिए कौन है फादर टॉम उजहूनालिल
टॉम एक कैथोलिक फादर थे। वह यमन में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लिए काम करते थे।
4 मार्च को यमन के एक ओल्ड एज होम से उन्हें किडनैप किया गया था।
एक न्यूजपेपर के हवाले से खबर आई थी कि आईएस ने पादरी को सूली पर लटका दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वियना में ईस्टर मास के दौरान कार्डिनल क्रिस्टोफ शॉनबॉर्न ने इसे कन्फर्म किया था।