फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती: चेक गणराज्य के साथ रक्षा सहयोग को नई रफ्तार, किन-किन मुद्दों पर बनी बात?

Sun, 22 Nov 2026 09:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की चेक गणराज्य यात्रा से दोनों देशों के रक्षा संबंधों को नई रफ्तार मिली है। इस दौरान सैन्य प्रशिक्षण, आधुनिक युद्ध तकनीक, सेना के आधुनिकीकरण और रक्षा उद्योग में साझेदारी पर चर्चा हुई। चेक सेना की भविष्य की तैयारियों से भारत क्या सीख सकता है? क्या दोनों देश रक्षा तकनीक में मिलकर काम करेंगे? आत्मनिर्भर भारत को इस साझेदारी से कितना फायदा मिल सकता है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
जनरल धीरज सेठ की चेक यात्रा में किन मुद्दों पर बनी बात? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना और चेक गणराज्य के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग की साझेदारी को नई गति मिली है। इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा तकनीक, सैन्य प्रशिक्षण और आधुनिक युद्ध की जरूरतों पर चर्चा की। यात्रा का मकसद सिर्फ सैन्य संबंधों को मजबूत करना नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने के नए रास्ते तलाशना भी रहा।

विज्ञापन


सेना प्रमुख की यात्रा में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 19 नवंबर तक चेक गणराज्य के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने वहां के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, राजनयिकों, सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों और रक्षा उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ कई अहम बैठकें कीं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, सैन्य स्तर पर आपसी बातचीत और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा मिला है। दोनों देशों ने बदलते सुरक्षा हालात, सेना के आधुनिकीकरण और भविष्य की युद्ध संबंधी चुनौतियों पर विचार साझा किए। इसका एक बड़ा मकसद दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर तालमेल बढ़ाना और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना भी था।

चेक सेना के अधिकारियों के साथ किन मुद्दों पर बनी सहमति?

  • जनरल धीरज सेठ ने प्राग स्थित चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र चेपेल्का से मुलाकात की। वह चेक सेना के प्रथम उप प्रमुख और उप रक्षा प्रमुख हैं।
  • बैठक में बदलते सुरक्षा हालात, रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
  • जनरल सेठ को चेक सशस्त्र बलों की योजना 'होराइजन 2035' के बारे में जानकारी दी गई। इसमें थल सेना के आधुनिकीकरण, युद्ध के बदलते तरीकों, नई तकनीक और भविष्य की तैयारियों पर जोर दिया गया है।
  • उन्होंने जनरल स्टाफ मुख्यालय में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी और पुष्पांजलि अर्पित की।
  • भारतीय राजदूत रवीश कुमार के साथ जनरल सेठ ने चेक विदेश मंत्रालय की उप मंत्री मैरी चातार्दोवा से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

सैन्य प्रशिक्षण और रासायनिक हमलों से बचाव में कैसे बढ़ेगा सहयोग?
इस यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ ने ब्रनो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस और नाटो के संयुक्त रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु रक्षा उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत की और सैन्य शिक्षा, विशेष प्रशिक्षण तथा संस्थागत स्तर पर आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशी। रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से बचाव यानी सीबीआरएन रक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग पर चर्चा हुई। इसके अलावा उन्होंने चेक थल सेना की चौथी रैपिड डिप्लॉयमेंट ब्रिगेड का दौरा किया। यहां उन्हें ब्रिगेड की बनावट, जिम्मेदारियों और क्षमताओं की जानकारी दी गई। इस दौरान तेजी से सैनिकों की तैनाती, सैन्य तैयारियों और आधुनिक युद्ध के तरीकों पर दोनों पक्षों ने अपने अनुभव साझा किए।

भारतीय रक्षा उद्योग को इस यात्रा से क्या फायदा हो सकता है?
यात्रा का एक अहम हिस्सा चेक गणराज्य के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक रही। जनरल धीरज सेठ ने अंतर-सरकारी सहयोग एजेंसी (एएमओएस) के उप महानिदेशक, चेक गणराज्य के रक्षा एवं सुरक्षा उद्योग संघ (एओबीपी) के उपाध्यक्ष और रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बातचीत में दोनों देशों की रक्षा कंपनियों की क्षमताओं, नई तकनीक विकसित करने और उद्योगों के बीच सीधा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य भारत की आत्मनिर्भर भारत योजना को भी मजबूती देना है। यदि दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी आगे बढ़ती है, तो भारत को नई रक्षा तकनीक और औद्योगिक अनुभव हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक साझेदारी को नई गति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें