फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: DSP अंजन बोरा को CID ने किया पहले गिरफ्तार, फिर दे दी जमानत

Sat, 29 Apr 2017 10:05 PM IST
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
विज्ञापन
अंजन बोरा, डीएसपी - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम के डीएसपी अंजन बोरा को फेसबुक पोस्ट के जरिए महिला बीजेपी विधायक पर आपत्तीजनक कमेंट करने के आरोप में सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन शनिवार को बोरा को गिरफ्तार किया गया और उसी दिन बोरा को 10,000 रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत भी दे दी।  
विज्ञापन

  Assam: DSP Anjan Bora arrested after his FB post making objectionable remarks about a woman BJP MLA, granted bail on Rs 10,000 bail bond — ANI (@ANI_news) April 29, 2017
आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में बीजेपी ने बोरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद असम पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। बीजेपी ने राज्य सरकार से बोरा को तुरंत सस्पेंड करने और उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। अंजन बोरा फिलहाल असम पुलिस बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर हैं। उनके खिलाफ 26 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अंजन बोरा इससे पहले भी कई तरह के विवादों में फंसे हैं। बोरा ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया था, जिसके बाद सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। 
विज्ञापन

  Assam: CID arrested DSP Anjan Bora, following his alleged Facebook post making objectionable remarks about a woman BJP MLA. pic.twitter.com/kVTq8DGNCO — ANI (@ANI_news) April 29, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें