फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी दलों की मीटिंग में AAP की फजीहत, कांग्रेस का शामिल करने से इनकार

Thu, 15 Jun 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव- टीमएसी-सीपीआई की सिफारिश के बाद भी आप को नहीं मिली विपक्ष बैठक में जगह - फोटो : hindustantimes
विज्ञापन
देश में जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, कांग्रेस से लेकर बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की तलाश कर रही है। खबर है कि सीपीआई और टीमएसी ने कांग्रेस के सामने आम आदमी पार्टी को इस समूह में शामिल करने की बैठक में सिफारिश की। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आप के लीडर पर अनैतिक व्यवहार करने को लेकर बाते कही। कांग्रेस सदस्यों ने भी आप को आरएसएस की शाखा बताने के साथ बीजेपी की बी-टीम कहकर संबोधित किया है। आगे कहा कि आप गोवा, पंजाब और गुजरात में काफी रायता फैला चुकी है। 

चुनाव आयोग ने देश का अगला राष्ट्रपति चुने जाने के लिए होने वाले चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 17 जुलाई पूरे देश में मौजूद सांसद, विधानसभा व विधान परिषद के विधायक देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डालेंगे। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल अपनी तरफ से प्रत्याशी को घोषित करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी राष्ट्रपति चुनाव पर मीडिया का संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव बैलट पेपर होंगे।

चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू ने पीएम मोदी से एनडीए के संभावित उम्मीदारों की चर्चा की। दोनों नेताओं ने मोदी को बताया कि इस बारे में एनडीए के अन्य घटक दलों से भी बात हो गई है। 23 जून को एनडीए अपना राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर देगा और उसी दिन नॉमिनेशन भी फाइल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें