भाजपा ने 27 तो कांग्रेस ने 25 दागियों को दिया टिकट
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली नगर निगम में काबिज भाजपा के 11 फीसदी यानी 27 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के 10 फीसदी यानी 25 उम्मीदवारों पर केस चल रहे हैं। कुल उम्मीदवारों में से 76 पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 45 उम्मीदवार भाजपा, कांग्रेस और आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।