फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: विपक्षी इंडिया गठबंधन से अलग हुई आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल

Fri, 18 Jul 2025 06:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AAP Distanced Itself From INDIA Bloc: आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को खुद को इंडिया गठबंधन से अलग कर लिया और साफ कहा कि अब वह विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। साथ ही पार्टी ने गठबंधन में कांग्रेस की नेतृत्वकारी भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
संजय सिंह, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन से अपनी दूरी बनाते हुए कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और इसका नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार शाम ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की डिजिटल माध्यम से होने वाली बैठक से एक दिन पहले यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - TMC: इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होगी टीएमसी, पहले हिस्सा लेने से कर दिया था इनकार

संजय सिंह ने की कांग्रेस की आलोचना
कांग्रेस की आलोचना करते हुए संजय सिंह ने विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने में उसकी भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, यह बच्चों का खेल नहीं है। क्या लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उन्होंने कोई बैठक की? क्या इंडिया गठबंधन के विस्तार की कोई पहल हुई? कभी वे अखिलेश यादव की आलोचना करते हैं, कभी उद्धव ठाकरे की, तो कभी ममता बनर्जी की। इंडिया ब्लॉक को एकजुट रहना चाहिए था। कांग्रेस इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन क्या उसने विपक्षी एकता सुनिश्चित करने में कोई भूमिका निभाई?
विज्ञापन


गुजरात में उपचुनाव के बाद केजरीवाल का कांग्रेस पर हमला
सरकार का विरोध करने में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी हमेशा से ही सत्तारूढ़ दल का कड़ा विरोध करती रही है। हम पूरी ताकत से ऐसा करेंगे। गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद, केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ भाजपा ने उनकी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था। संजय सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था। हमने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा। हम बिहार (विधानसभा) चुनाव अकेले लड़ने जा रहे हैं। हमने पंजाब और गुजरात में उपचुनाव अपने बूते लड़ा। आप इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हम लोकसभा में जोरदार तरीके से मुद्दे उठाएंगे। हमने हमेशा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BJP: निशिकांत दुबे बोले- पीएम मोदी के बिना 150 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे, 2029 में उनके ही नेतृत्व में लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक की पहली बैठक
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले यह बैठक होने जा रही है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के घटक दल लंबे समय के बाद देश की राजनीतिक स्थिति पर मिलकर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें