फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह भी राज्यसभा से निलंबित, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Wed, 27 Jul 2022 01:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की घोषणा की। यह नियम किसी सदस्य द्वारा अशोभनीय आचरण करने पर उन्हें सदन से निलंबित किए जाने से संबंधित है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन में नारे लगाने, कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंकने के आरोप में इस सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने इस बात की जानकारी दी है। सदन में हरिवंश ने घोषणा करते हुए कहा कि मंगलवार को भोजनावकाश के बाद कार्यवाही के दौरान आप सदस्य संजय सिंह ने अशोभनीय आचरण किया था। हरिवंश ने कहा कि सिंह ने न सिर्फ सदन के नियमों की अवहेलना की बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की ओर फेंके। उन्होंने कहा कि सिंह का आचरण सदन की गरिमा के विरूद्ध था।

विज्ञापन


संजय सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की घोषणा
हरिवंश ने सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की घोषणा की। यह नियम किसी सदस्य द्वारा अशोभनीय आचरण करने पर उन्हें सदन से निलंबित किए जाने से संबंधित है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इसके बाद उपसभापति ने सिंह को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया लेकिन आप सदस्य सिंह सदन से बाहर नहीं गए। इस पर उपसभापति ने 12:03 बजे कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई एवं बेरोजगारी के मु्द्दे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन विषयों पर सवाल करने के कारण ‘राजा’ ने 57 सांसदों को गिरफ्तार और 23 सांसदों को निलंबित करवा दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सिलेंडर 1053 रुपये का क्यों? दही-अनाज पर जीएसटी क्यों? सरसों का तेल 200 रुपये क्यों? महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 सांसदों को गिरफ़्तार और 23 सांसदों को निलंबित किया।’’ राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें