फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Chadha Z Security: राघव चड्ढा को केंद्र ने दी जेड श्रेणी सुरक्षा, दिल्ली-पंजाब में मिलेंगे अर्धसैनिक बल

Wed, 15 Apr 2026 02:09 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने ये जानकारी दी है। खबर के अनुसार राघव चड्ढा को दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (फाइल) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों के अनुसार खुफिया ब्यूरो (आईबी) की खतरे की आशंका को लेकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर राघव चड्ढा को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पंजाब सरकार द्वारा राघव चड्ढा को दी गई Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला आप नेता के संसद में पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में कथित विफलता के चलते उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक की 18 लंबित परियोजनाओं पर केंद्र से मदद की अपील, CM सिद्धारमैया ने PM मोदी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संसद में सांसद के प्रदर्शन पर आप का सवाल
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर संसद में पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया था। आप ने कहा था कि उनकी निष्क्रियता पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, राज्य आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी नेता कुलदीप सिंह ढींगरा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि चड्ढा की कई महत्वपूर्ण मामलों पर चुप्पी निराशाजनक थी।

पंजाब के वित्त मंत्री ने संसद में नहीं उठाए गए कई वित्तीय मामलों पर प्रकाश डाला। इनमें ग्रामीण विकास निधि के लगभग 8,500 करोड़ रुपये के लंबित होने और लगभग 60,000 करोड़ रुपये के जीएसटी-संबंधित नुकसान का मामला शामिल है। चीमा ने जीएसटी मुआवजे में बदलाव से जुड़े वित्तीय झटकों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत धन की कमी के मुद्दों का भी उल्लेख किया।

घायल हूं, इसीलिए घातक हूं : राघव चड्ढा
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने उच्च सदन के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके साथ उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। सांसद राघव चड्ढा ने खुद पर लगाए आरोपों पर सफाई दी थी। चड्ढा ने कहा था कि मेरे खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। एक जैसी भाषा और एक जैसे आरोप। पहले मुझे लगा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए लेकिन फिर लगा कि एक झूठ को साै बार बोला जाए तो वो सच लगने लगता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagpur AIIMS: 'तकनीक नहीं ले सकती संवेदनशीलता की जगह', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का युवा डॉक्टरों को संदेश

उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष सदन से वाॅकआउट करता है तो मैं भी बाहर निकला हूं। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरा है, आप उसकी फुटेज निकालकर दिखा दीजिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव पर आप के किसी नेता ने साइन नहीं किया था। राघव चड्ढा ने धुरंधर फिल्म का संवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि घायल हूं, इसीलिए घातक हूं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें