फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघव चड्ढा का दावा: पंजाब में बढ़ रही आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता, लागू करेंगे दिल्ली मॉडल

Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विज्ञापन

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा है कि पंजाब में पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। किसानों से लेकर नौकरीपेशा वर्ग में पार्टी की पैठ तेजी से बढ़ रही है तो समाज के दलित वर्ग में पार्टी ने अपनी जगह बनाई है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पंजाब में बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी पंजाब में भी शानदार जीत हासिल करती है तो यहां भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा और यहां के लोगों को भी मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाएगा।

विज्ञापन


एक सर्वे का हवाला देते हुए राघव चड्ढा ने दावा किया कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। जनता के एक बड़े वर्ग में अब उनके लिए कोई सहानुभूति नहीं बची है। उन्होंने कहा कि अब तक यह समझा जा रहा था कि जनता के बीच अकाली दल के प्रति लोगों में ज्यादा गुस्सा है, लेकिन अब यह समझ आ रहा है कि लोगों में कांग्रेस के प्रति ज्यादा गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगले विधानसभा चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में असफल रही है।

आप नेता ने वर्तमान सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सत्ता संभालने के बाद से लेकर अब तक कैप्टन सरकार अपराधियों का संरक्षण करती रही है और वह कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने में नाकाम रही है। चड्ढा ने कहा कि इस समय देश में किसानों का ऐतिहासिक आंदोलन चल रहा है। देश के इतिहास में इतना बड़ा किसान आंदोलन कभी नहीं हुआ। लेकिन इसी आंदोलन के समय कांग्रेस सरकार किसानों की बजाय कॉरपोरेट कंपनियों के साथ खड़ी दिखी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब किसान कांग्रेस पार्टी के साथ नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें