फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: एक करोड़ रुपये की वसूली में आप नेता गिरफ्तार, डमी उम्मीदवार के नाम उजागर न करने के एवज में लिए पैसे

Sun, 23 Apr 2023 05:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जडेजा को इस महीने की शुरुआत में कथित डमी उम्मीदवार गिरोह का खुलासा करने का श्रेय जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो लोगों से एक करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में भावनगर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता युवराज सिंह जडेजा को गुजरात पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो लोगों से कथित तौर पर वसूली की गई है उनमें से एक पर डमी उम्मीदवार गिरोह का मास्टरमाइंड होने का आरोप है, जिसका हाल में पर्दाफाश किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आप की युवा इकाई के नेता जडेजा को पुलिस द्वारा घंटों की पूछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। जडेजा को इस महीने की शुरुआत में कथित डमी उम्मीदवार गिरोह का खुलासा करने का श्रेय जाता है। भावनगर के पुलिस महानिरीक्षक गौतम परमार ने बताया कि जडेजा ने डमी उम्मीदवार गिरोह में कथित संलिप्तता को लेकर उनके नामों का एक संवाददाता सम्मेलन में खुलासा न किए जाने के बदले में मामले के कथित मास्टरमाइंड प्रकाश दवे से 45 लाख और प्रदीप बरैया से 55 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें