फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी ने दस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

Tue, 02 Aug 2022 02:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन रथवा, बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट ग्रामीण से वशराम सगठिया, कामरेज से राम धदुक, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात विधानसभा में 182 सदस्यों के लिए 2022 के दिसंबर में संभवतः चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

यहां देखें पूरी सूची...
विज्ञापन

पिछले साल भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ था कड़ा मुकाबला

गुजरात में पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को विधानसभा में कुल 99 सीटें मिलीं थीं।  लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं थीं। पिछले 32 वर्षों में ये कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटों की सबसे अधिक संख्या थी। इससे पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें