फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए पांच राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, जानें 'आप' के नए चेहरों के नाम

Fri, 24 Mar 2023 02:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'आप' ने जिन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा, भूपत भयानी और पंकज सिंह शामिल हैं। पंकज सिंह आप की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने पांच नए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


'आप' ने जिन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा, भूपत भयानी और पंकज सिंह शामिल हैं। पंकज सिंह आप की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा और भूपत भयानी गुजरात से पार्टी के विधायक हैं। 

गौरतलब है कि समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा साल 2011 में सशक्त लोकपाल की मांग को लेकर किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी की वर्तमान में दो राज्यों- दिल्ली और पंजाब में सरकार है। 'आप' ने पिछले साल गुजरात में भी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इस नई घोषणा के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस साल मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी बड़ी तैयारी के साथ उतर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें