फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: आप ने मंत्री पर जूता फेंकने वाले को बनाया प्रदेश संयोजक, जानें कौन हैं इटालिया

Sat, 12 Dec 2020 08:23 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अहमदाबाद।
विज्ञापन
गोपाल इटालिया - फोटो : @AamAadmiParty
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को घोषणा की कि वह गुजरात में अगले साल के शुरू में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही पार्टी ने गोपाल इटालिया को राज्य संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इटालिया ने 2017 में राज्य सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका था।

विज्ञापन


पार्टी ने ट्वीट किया कि आप गुजरात राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। आप आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। युवा नेता गोपाल इटालिया को आप गुजरात का राज्य संयोजक घोषित किया गया है। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने विभिन्न जिलों और नगर निगमों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की।



मजिस्ट्रेट कार्यालय में क्लर्क थे इटालिया
इटालिया अहमदाबाद के धंधुका तालुका में अनुमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे, जब उन्होंने दो मार्च 2017 को जडेजा पर जूता फेंका था। जूता मंत्री से दूर गिरा था। इटालिया को इस साल की शुरुआत में गुजरात आप का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें