असहिष्णुता पर दिए अपने बयान से विवादों में घिरे बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को देशभक्ति को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज के प्रति संवेदनशील होना और दल में प्यार होना देशभक्ति है।
लगान, मंगल पांडे और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके आमिर ने कहा कि उनके लिए देशभक्ति का मतलब समाज की सेवा करना और लोगों के जीवन में सुधार लाना है।
सोमवार को 51 साल के हो चुके आमिर ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि वह क्या करते हैं, कुछ लोग हमेशा ही उन पर सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि ज्यादातर लोग मुझे जानते हैं। दर्शकों से मेरा नाता 27 साल पुराना है। इसलिए जो लोग मुझ पर सवाल उठाते हैं वह मेरे साथ पक्षपात करते हैं।’