फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के निकाय व पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा, जम्मू-कश्मीर में भी खोला खाता

Mon, 25 Jan 2021 06:12 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी ने पश्चिम महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश के निकाय और पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी जिला विकास काउंसिल की एक सीट जीत कर अपना खाता खोला है...
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में दो बार धमाकेदार जीत दर्ज कर चुकी आम आदमी पार्टी अब धीरे-धीरे दिल्ली से बाहर कदम बढ़ा रही है। आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में नई उम्मीद बनकर उभर रही है। पार्टी ने पश्चिम महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश के निकाय और पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी जिला विकास काउंसिल की एक सीट जीत कर अपना खाता खोला है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों राज्यों में संपन्न हुए ग्राम पंचायत और नगर निकाय चुनाव में इस एतिहासिक जीत पर पार्टी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 300 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें 145 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं आप को चार ग्राम पंचायतों में पूर्ण बहुमत भी प्राप्त हुआ है। इसे महाराष्ट्र की राजनीति में आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
पार्टी ने हिंगोली में 11, लातूर में 5, जालना में 4, सोलापुर में 11, नागपुर में 6, गढ़चिरौली में 29, वाशिम में एक, यवतमाल में 41, बुलढाना में 18, चंद्रपुर में 10, भंडारा में 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा चार ग्राम पंचायत पैनल्स में भी पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

इसी तरह हिमाचल पंचायत चुनावों में 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली आम आदमी पार्टी ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें पार्टी ने मंडी में 15, हमीरपुर में 9, कांगाडा  में 4 और शिमला में 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं पार्टी ने जम्मू कश्मीर में भी जिला विकास काउंसिल की एक सीट पर जीत हासिल की है। डोडा जिले की काहरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महराज मलिक ने 3 हजार मतों से जीत दर्ज की है।  

इन राज्यों में पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर ही मैदान में उतरी थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच रखा। इससे पार्टी को इन चुनावों में फायदा मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें