फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल स्थगित, IPL 2021 को देखते हुए तारीख में किया गया बदलाव

Mon, 25 Jan 2021 06:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन के फाइनल को कुछ दिनों के लिए स्थगित करते हुए इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक अब टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18-22 जून तक खेला जाएगा, वहीं 23 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले फाइनल मुकाबला 10-14 जून तक ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था। एएनआई के मुताबिक टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बदलाव आईपीएल 2021 के फाइनल की तारीखों से टकराव की स्थिति को देखते हुए किया गया है। हालांकि आईपीएल के 14वें सीजन का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम फाइनल खेल सकती है और आईपीएल के बाद क्वारंटीन के नियमों को देखते हुए आईसीसी ने यह फैसला किया है।

बात करें टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा अंक तालिका की तो टीम इंडिया यहां पहले स्थान पर और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर काबिज है। भारत को टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब सिर्फ इंग्लैंड से ही एक घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें