फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: AAP ने खराब सड़कों और भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, राज्य सरकार के खिलाफ शुरू किया अभियान

Tue, 07 Oct 2025 05:48 PM IST
लव. गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा की सड़कों की बुरी हालत का मुद्दा अरविंद केजरीवाल की पार्टी जनता के बीच जाकर उठा रही है। आप का दावा है कि गोवा की हर गली-मोहल्ले में सड़कें टूटी हैं। इतना ही नहीं भाजपा को घेरते हुए आप गोवा सरकार से 13 साल के राज का हिसाब भी मांग रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है। जिसके तहत सरकार से सवालों का जवाब मांगने के लिए आप ने एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गोवा के कुल 3.5 लाख परिवारों में से 1 लाख परिवारों ने इस अभियान में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़कें तुरंत ठीक करने की मांग की। 
विज्ञापन


गोवा की सड़कों की बुरी हालत का मुद्दा अरविंद केजरीवाल की पार्टी का जोरों शोरों से उठा रही है। आप का दावा है कि गोवा की हर गली-मोहल्ले में सड़कें टूटी हैं, गड्ढों से भरे रास्ते भर पड़े हैं। इतना ही नहीं बरसात के वक्त गलियां कीचड़ से लबालब हो जाती है। भाजपा को घेरते हुए आप गोवा सरकार से 13 साल के राज का हिसाब मांग रही है।

इतनी नहीं सवाल भी पूछा जा रहा है कि हर साल बजट में हजारों करोड़ रुपए पास होते हैं, लेकिन सड़कें क्यों नहीं बनतीं? आखिर वह पैसा कहां चला जाता है? ऐसे में सोमवार को इन्हीं चिट्ठियों से भरा ट्रक मुख्यमंत्री को सौंपा गया। आप का दावा है कि गोवा में भ्रष्टाचार इतना गहरा है कि जो सड़कें बनती भी हैं, वे कुछ ही दिनों में फिर से टूट जाती हैं।
विज्ञापन


वहीं पार्टी ने दावा करते हुए बताया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने गांव-गांव में 18,000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण करवाया है। साथ ही कहा जा रहा है कि पंजाब में सख्त नियम है,अगर सड़क पांच साल से पहले खराब हुई, तो ठेकेदार को अपने पैसे से मरम्मत करनी होगी। उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में आप कार्यकर्ता हर गली-गली जाकर जनता के बीच सरकार के खिलाफ हवा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें