फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला और सिया-चेतन की रिमांड का आखिरी दिन

Fri, 03 Jul 2026 06:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज के दिन क्या खास? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज 3 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह दिन राजनीति, प्रशासन, खेल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बनने जा रहा है। आज जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के भारत दौरे का तीसरा दिन है। वहीं, आज से अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। आइये जानते हैं आज के अहम घटनाक्रम...
विज्ञापन

 

जापान की प्रधानमंत्री की राजकीय यात्रा का समापन

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा तीन जुलाई को संपन्न होगी। 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वे 1 से 3 जुलाई तक नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हो रही है।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह 57 दिनों तक चलने वाली यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी। प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा, बिजली आपूर्ति और बीमा (10 लाख रुपये तक) जैसी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं और सभी पंजीकृत यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) उपकरण जारी किए गए हैं।


यूपी आम महोत्सव-2026 का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026' का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में आम की 800 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बागवानों को निर्यातकों और खरीदारों से सीधे जोड़ना है, साथ ही यहां बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिताएं और उन्नत खेती तकनीकों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम जारी होंगे
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) मई 2026 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 3 जुलाई को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ईपीएफओ के ऑनलाइन पोर्टल की बहाली
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का ऑनलाइन पोर्टल, जो सिस्टम और डेटाबेस अपग्रेडेशन के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद था, तीन जुलाई को फिर से शुरू होने की उम्मीद है। पोर्टल चालू होने के बाद ईपीएफओ के सदस्य और नियोक्ता एक बार फिर से अपनी सभी जरूरी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव का इंदौर दौरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 बजे 'मध्यप्रदेश की उम्मीदों का शहर- इंदौर' विषय पर आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शहर के विकास, आधारभूत संरचना, निवेश, और रोजगार की आगामी योजनाओं पर प्रबुद्धजनों और वरिष्ठजनों के साथ चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन

बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 जुलाई (शुक्रवार) को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित कई विधायक शामिल होंगे, जिन्हें विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय विशेषाधिकारों और डिजिटल पहलों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई
ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान और खान ग्लोबल स्टडीज के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में नामजद शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर 3 जुलाई को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। पुलिस ने फर्जी गोलीबारी के आरोप में भी खान सर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की हुई है और इसी बीच पटना हाई कोर्ट में कोचिंग संस्थानों की मनमानी के खिलाफ एक जनहित याचिका (पीआईएल) भी दायर की गई है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया-चेतन की पुलिस रिमांड खत्म
पुणे के लोनावला में 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत 3 जुलाई को समाप्त हो रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत 18 जून को केतन को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दे दिया था। इस मामले में आज पुलिस फिर से दोनों आरोपियों को पुलिस के सामने पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें