सीएम योगी करेंगे 70 बच्चों को सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को अमर उजाला के बाल मेला में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। यह कार्यक्रम दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में होगा जिसमें सरकारी, निजी सरकारी के करीब 500 स्कूली बच्चे शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस भी आज भोपाल में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मतदाता सूची में बिना पारदर्शी प्रक्रिया के लाखों नाम हटाए जाने के विरोध में पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरेगी।
ओडिशा विधानसभा के बाहर बीजद का विशाल प्रदर्शन
ओडिशा में मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के नेतृत्व में 28 सितंबर को राज्य विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी केंद्र सरकार द्वारा संशोधित खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम का विरोध कर रही है, जिसे बीजद ने राज्यों के संघीय अधिकारों और राजस्व पर हमला करार दिया है।