फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आदित्य ठाकरे का दावा, एकनाथ शिंदे रो पड़े थे और कहा था कि BJP में नहीं गए तो जेल हो जाएगी

Thu, 13 Apr 2023 03:52 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।

सार

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक संतोष बांगर ने ठाकरे के दावे का खंडन किया और कहा कि भाजपा से कोई खतरा नहीं है। बांगर ने कहा कि ठाकरे परिवार के खिलाफ 'विद्रोह' का कारण उनका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ गठबंधन था।
विज्ञापन
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया है। आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके आवास पर आए थे और रोते हुए कहा था कि अगर वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल नहीं हुए तो उन्हें एक केंद्रीय एजेंसी गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन

 

हालांकि, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक संतोष बांगर ने ठाकरे के दावे का खंडन किया और कहा कि भाजपा से कोई खतरा नहीं था। बांगर ने कहा कि ठाकरे परिवार के खिलाफ विद्रोह का कारण उनका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ गठबंधन था। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी कहा कि शिंदे के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और वह एक मजबूत व्यक्ति हैं और वह कभी नहीं रोएंगे।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: ‘बाल ठाकरे को अयोध्या आंदोलन से अलग नहीं कर सकते’, पाटिल के बयान पर सीएम शिंदे ने दी सफाई

विज्ञापन


विधायकों ने अपनी सीटों और पैसे के लिए शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने बुधवार को विशाखापत्तनम में एक विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि 40 विधायकों ने अपनी सीट और "पैसों" के लिए शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्होंने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री (शिंदे) हमारे घर आए और रोने लगे क्योंकि एक केंद्रीय एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करने वाली थी और और उन्होंने कहा था, ‘मुझे भाजपा में शामिल होना होगा अन्यथा वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे'।

पूर्व मंत्री ने कहा, यह उनका सौभाग्य था कि भाजपा यह दिखाना चाहती थी कि यह व्यक्ति असली शिवसैनिक है और हम (भाजपा) उसे मुख्यमंत्री बनाएंगे। कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का बचाव करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें अपने दादा के बारे में "भाजपा के व्हाट्सएप विश्वविद्यालय" की तुलना में ज्यादा जानकारी है। उन्होंने कहा कि मेरे दादा (बाल ठाकरे) का पहले कांग्रेस के साथ गठजोड़ था। उनके गांधी परिवार के साथ पहले भी बेहतर संबंध थे। उन्होंने प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल (दोनों पूर्व राष्ट्रपतियों) का खुले तौर पर समर्थन किया था, जब भाजपा राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक और उम्मीदवार खड़ा कर रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharastra Politics: विपक्षी नेता अजित पवार ने सीएम शिंदे और फडणवीस से की मुलाकात, अफवाहों का बाजार गर्म

आदित्य ठाकरे ने कहा कि दूसरी ओर, भाजपा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ गठबंधन किया, जिसने "आतंकवादियों का समर्थन किया" था। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि आदित्य ठाकरे के दावे सही हैं। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि शिंदे मुंबई के भांडुप इलाके में उनके आवास पर भी आए थे और इसी तरह की अपील की थी और वह जेल नहीं जाना चाहते। राउत ने कहा कि उन्होंने शिंदे से कहा था कि भयभीत नहीं हों और उन्हें अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना के कई विधायक (विद्रोह करने वालों में) थे, जिनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही थीं। राउत ने दावा किया कि एनसीपी के खिलाफ भी ऐसा ही हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें