फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार रखने वाले हो जाएं सावधान, UIDAI ने दी ये बड़ी जानकारी

Sun, 18 Mar 2018 09:26 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूआईडीएआई ने शनिवार को लोगों से किसी भी सेवा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आधार नंबर समेत अन्य निजी जानकारी साझा करते वक्त सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन


उसने गूगल सर्च पर मेरा आधार, मेरी पहचान टाइप करने पर आधार की पीडीएफ फाइल खुलने संबंधी रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया है। उसने दावा किया कि यह आधार और इसके डाटाबेस की सुरक्षा से छेड़छाड़ का मुद्दा नहीं है।  

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एक बयान में कहा कि आधार की जानकारी गूगल सर्च करते ही मिलने संबंधी रिपोर्ट हकीकत से परे है और इसका आधार और डाटाबेस की सुरक्षा से कोई लेनादेना नहीं है। 
विज्ञापन


आधार और डाटाबेस पूरी तरह से सुरक्षित है।  इसमें दिखाई दे रहे कोई भी आधार कार्ड यूआईडीएआई के डाटाबेस नहीं लिया गया है। 

साथ ही उसने कहा कि यदि कोई अनधिकृत रूप से किसी की निजी जानकारी जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, फोटोग्राफ आदि को सार्वजनिक करता है तो उसके खिलाफ पीड़ित व्यक्ति दीवानी का मामला दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें