अगर आप अगले साल हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक अब हवाई यात्रा करने से पहले आपने टिकट से आधार कार्ड लिंक कराना होगा। हवाई टिकट बुकिंग के समय पर ही आपको आधार कार्ड नंबर देना होगा।
पढ़ें- आधार कार्ड को लेकर लिए गए 9 बड़े फैसले, देख लें वरना पछताएंगे
आधार लिंक कराने की सुविधा पहले कोलकाता, अहमदाबाद और विजयवाड़ा में शुरू होगी। अथॉरिटी के मुताबिक यह सब डिजी यात्रा के तहत किया जाएगा। आधार से जुड़ने के बाद यात्री बॉयोमेट्रिक्स के जरिए टर्मिनल में आसानी से एंट्री पा सकेंगे।
इसके बाद एयरलाइंस डाटाबेस आपकी फ्लाइट के बारे में जानकारी देगा। इसके लिए आपके पास तीन डॉक्यूमेंटस की जरूरत होगी। इसमें पेपर आईडी कार्ड, पेपर टिकट और बोर्डिंग कार्ड की जरूरत होगी।
अथॉरिटी चेयरमैन गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने कहा कि यात्रियों को टिकट बुक करते समय ही अपना आधार कार्ड लिंक करना होगा। यह एयरपोर्ट पर एंट्री करने के दौरान ही ई-गेट आपका बार कोड पढ़ लेगा इससे आपकी यात्रा की सभी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रहेगा।