फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 18 हजार बैंक शाखाओं, डाकघरों में आधार की सुविधा: यूआईडीएआई

Wed, 20 Jun 2018 07:14 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बैंकों एवं डाकघरों परिसरों में आधार केंद्र की शुरुआत के एक साल से भी कम समय में 18 हजार शाखाओं में ऐसे केंद्र खुल चुके हैं। भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा, ‘बैंकों एवं डाकघरों में आधार केंद्र बनाए जा रहे हैं। अभी तक बैंकों एवं डाकघरों की करीब 18 हजार शाखाओं में ये केंद्र बनाए जा चुके हैं। शेष शाखाओं में भी केंद्र बनाए जा रहे हैं।’ 

देश में बैंकों एवं डाकघरों की कुल 26,000 शाखाओं में आधार केंद्र बनाए जाने हैं। पांडेय ने कहा कि 13 हजार लक्षित डाकघरों में से आठ हजार में ये केंद्र बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘तथ्य है कि पिछले कुछ महीने में 18 हजार केंद्र जा चुके हैं। बैंकों एवं डाकघरों ने इसके लिए काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें