फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद नीति आयोग की बैठक 20 फरवरी को, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य व श्रम सुधारों पर होगी चर्चा

Thu, 04 Feb 2021 04:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नीति आयोग की संचालन परिषद की 20 फरवरी को बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता होने वाली इस बैठक में अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और श्रम सुधारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण संचालन परिषद की बैठक पिछले साल नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नीति आयोग की शीर्ष निकाय परिषद में सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोग के चेयरमैन हैं।

सूत्रों के अनुसार परिषद कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम समेत स्वास्थ्य, श्रम सुधारों और अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में चर्चा करेगी। संचालन परिषद पिछली बैठकों के एजेंडे पर उठाए गए कदमों की की भी समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद की बैठकें नियमित रूप से होती है। इसकी पहली बैठक आठ फरवरी, 2015 को हुई थी। कोविड-19 महामारी के कारण बैठक पिछले साल नहीं हो पाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें