फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में लड़की के साथ बलात्कार का आरोप, लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं

Mon, 20 Jul 2020 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल में लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद गाड़ी को आग हवाले किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में एक 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने बलात्कार का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस का कहना है कि लड़की के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और उसमें ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

 




बंगाल पुलिस की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और इसमें लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में बताया गया है कि बच्ची की मौत ज्यादा जहरीली पदार्थ पीने से हुई है। लड़की के शरीर पर कोई घायल होने के निशान नहीं है।

हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़की को पहले अगवा किया गया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई दावा नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


प. बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में 15 साल के बच्ची की लाश मिली थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन करना शुरू किया। कोलकाता के उत्तर में स्थित चोपरा में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन इतना तेज हो गया कि पुलिस ने इसे रोकने के लिए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लिया। 

शाम को करीब पांच बजे पुलिस को लगा कि भीड़ शांत हो चुकी है लेकिन अचानक ही दूसरे रास्ते से भीड़ ने धनुष-बाण से पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। मृतक लड़की की बहन के मुताबिक, उसकी बहन ने अभी दसवीं कक्षा पास की थी। शनिवार की रात अचानक गायब हो जाने के बाद लड़की के घरवाले उसे ढूंढते रहे और लड़की का शव एक पेड़ के पास मिला।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ कथित तौर बलात्कार किया गया है और उसकी हत्या कर दी है। पुलिस को उस जगह से दो मोटरसाइकिल, एक जहर की बोतल और मोबाइल फोन मिला है। यह फोन फिरोज नामक शख्स का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस के पास सबूत हैं कि लड़की पहले से फिरोज को जानती थी। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें