राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का एक दो सदस्यीय दल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम आईएसआईएस से संबंधित दो मामलों के संबंध में कोलंबो गई है जिनकी जांच संस्था कर रही है।
इससे पहले एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े एक मामले में 20 अप्रैल को हैदराबाद के तीन स्थानों और महाराष्ट्र में वर्धा में छापे मारे थे और चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। वहीं, एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित समूह के खिलाफ जांच के सिलसिले में इसी दिन दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।