फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, अब तक 10 लोगों की मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवंडी
विज्ञापन
Building collapse - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भिवंडी में धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 लोगों की जान बचा ली गई है। अब भी 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। इस इमारत को नगरपालिका ने नोटिस दिया हुआ था और यहां क्षमता से ज्यादा लोग रहते थे।

विज्ञापन







वहीं इस दौरान मलबे में फंसे एक बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना रात को 3.40 बजे के आसपास हुई है। इस इमारत का निर्माण 1984 में हुआ था और यहां 21 परिवार रहते हैं।
 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त इमारत जिलानी अपार्टमेंट हाउस नंबर 69 को साल 1984 में बनाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 3.40 बजे पटेल कंपाउंड इलाके में हलचल हुई। हादसे के वक्त इमारत में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन


इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से हुए जानमाल की हानि काफी परेशान करने वाला है। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवार वालों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वो घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने की घटना से दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान वहां जारी है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें