फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ा 'रखवाला' सांप, अपनी जान देकर बचाई 400 साल पुरानी ठाकुर जी की मूर्ति

Thu, 02 Jun 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतनपुरा (मऊ)
विज्ञापन
सांप ने काट लिए एक चोर को। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी में मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार के निकट डीह तिलक ठाकुर गांव के समीप ठाकुरजी के मंदिर में मंगलवार की रात पुजारी को बंधक बना कर गर्भगृह में घुसे आठ बदमाशों में से एक को सांप ने काट दिया। बदमाशों ने सांप को गर्भगृह में ही मार डाला पर वे मंदिर से बिना कुछ चुराए ही भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा बाजार के निकट डीह तिलक ठाकुर मौजे में ठाकुर जी का मंदिर है। 400 वर्ष पुराने इस मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण की मूर्तियां हैं। मंगलवार की रात पुजारी अरुणेश कुमार तिवारी गर्भगृह का ताला बंदकर मंदिर केबरामदे में चौकी पर सोए थे। पुजारी के अनुसार रात में लगभग 12 बजे करीब 8 की संख्या में बदमाश आए और उन्हें तमंचे से आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने गर्भगृह का ताला तोड़ दिया और उसके अंदर घुस गए। ज्योंहि बदमाश गर्भगृह में पहुंचे वहां मौजूद सांप ने एक बदमाश को काट लिया। इससे भयभीत बदमाशों ने सांप को वहीं मार डाला। इस बीच सर्पदंश केसाथी की हालत गंभीर देख बदमाश बिना मूर्ति आदि लिए ही फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर मचाया और कमरे में रखा लोहे के रम्मे की मदद से दरवाजा खोलकर बाहर आए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही रात में ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। क्षेत्र में चर्चा है कि मूर्ति चुराने आए बदमाशों को ईश्वर की कृपा से मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें