फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायन बताकर बाबा ने महिला को लोहे की जंजीर से पीटा, हालत गंभीर

Sat, 24 Sep 2016 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : saddahaq
विज्ञापन
राजस्थान में डायन प्रथा से संबंधित एक और मामला सामने आया है। राजसमंद जिला स्थित कंभलगढ़ के ओगलाट में बृहस्पतिवार को एक बाबा ने महिला को डायन बताकर बर्बरता की। महिला को लोहे की जंजीर से पीटा गया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई । महिला को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओगलाट की 32 वर्षीय महिला भागल कसनी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से परिजनों ने इलाज के लिए नजदीकी तीखी माता मंदिर के बाबा मोहन सिंह को बुलाया। मोहन सिंह ने कहा कि उसके शरीर में डायन प्रवेश कर गई है और परिजनों को चुप बैठने को कहा। इसके बाद बाबा ने डायन निकालने की बात कहते हुए महिला को लोहे की जंजीर से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। 

पिटाई से महिला के शरीर से खून रिसने लगा और वह बेहोश हो गई। इसके बाद भी बाबा महिला को पीटता रहा और अंत में परिजनों को कहा कि अब डायन निकल गई है। परिजनों के विरोध करने पर बाबा ने उन्हें चुप करा दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन महिला को रात करीब दो बजे आरके जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से मुलाकात की और संबंधित थाना अधिकारी से तुरंत मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें