फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का टार्गेट 2019 चुनाव, सरकार हर दिन करेगी नया प्रोजेक्ट लॉन्च

Wed, 07 Jun 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
2019 के संसदीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार 'एक प्रोजेक्ट एक दिन' पर काम करेगी। राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय ने पहले ही लगभग 500 परियोजनाओं की एक सूची तैयार कर ली है, जिसका उद्घाटन 2019 के चुनाव नजदीक आने तक किया जाएगा। 
विज्ञापन


हाइवे परियोजनाएं करीब 15,000 किलोमीटर को कवर करके करीब 1.8 लाख करोड़ रुपयों का निवेश करती हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय इन परियोजनाओं द्वारा उत्पन्न नौकरियों की कुल संख्या को भी उजागर करेगा। जहाजरानी मंत्रालय द्वारा पहचाने गए कार्य बंदरगाहों को दुरुस्त करने और कुछ परियोजनाएं जलमार्गों के विकास और जहाजों के निर्माण की होंगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आने वाले समय में हम हर दिन एक से अधिक परियोजनाओं पर काम करने की स्थिति में होंगे। इन परियोजनाओं की समस्याओं से निपटने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। परियोजनाओं की ये गति जारी रहेगी क्योंकि हम नेशनल हाइवे नेटवर्क के तहत अधिक सड़कों का निर्माण करना चाहते हैं।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने तीन सालों में 34,000 किलोमीटर तक राजमार्ग परियोजनाएं पर काम किया है। एक सरकारी सूत्र के मुताबिक अगले डेढ़ वर्षों में राजमार्गों की संख्या में इजाफा होगा क्योंकि हम इससे जुड़ी कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

राजमार्ग मंत्रालय ने पीएमओ के साथ परियोजनाओं का ब्योरा भी साझा किया है ताकि वह प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के लिए परियोजनाओं का चयन कर सकें। सूत्र के अनुसार फरवरी और अप्रैल 2019 तक परियोजनाओं को पूरा करने के लिए परियोजनाओं पर ज्यादा निगरानी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें